संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है : जोशी

Updated:
विज्ञापन
संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है : जोशी

कोडरमा में जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक

विज्ञापन

गुरु कृपा भवन कोडरमा में जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक कोडरमा. जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक गुरु कृपा भवन कोडरमा में हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैशख्यािर, पूर्व प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू उपस्थित थे. प्रदेश मंत्री शालिनी बैशिख्यार ने कहा कि भाजपा का जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम मधुबन में आयोजित किया जायेगा, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराने का कार्य किया जायेगा. पूर्व प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने संगठन विस्तार पर जोर दिया. कहा कि भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर कार्य करना होगा. जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, और संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है. संचालन जिला महामंत्री विजय यादव एवं नरेंद्र पाल ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, राजकुमार यादव, सुभाष मोदी, गोपाल कुमार गुतुल, मंत्री अनिता देवी, सुधीर सिंह, मनोज चौधरी, रामप्रसाद साव, सबिता देवी, मंडल अध्यक्ष संजय पासवान, नवीन चौधरी, इंद्रदेव वर्णवाल, मनोज कुमार साव, महावीर यादव, चंदन पासवान, नरेश यादव, रंजीत कुमार सिंह, सुनील भारती ,नंदकिशोर सोनी, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा, अरुण वर्णवाल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola