थाना के पास से पुलिस ने हटाना शुरू किया कब्जा

Updated:
विज्ञापन
थाना के पास से पुलिस ने हटाना शुरू किया कब्जा

सड़क की एक तरफ से हटाये गये जब्त वाहन, बाकी भी हटाये जायेंगे

विज्ञापन

सड़क की एक तरफ से हटाये गये जब्त वाहन, बाकी भी हटाये जायेंगे कोडरमा. जिले के मुख्य शहर में तिलैया थाना के पास वर्षों से हो रखा पुलिस का कब्जा अब हटना शुरू हो गया है़ थाना के सामने रखी जब्त गाड़ियों को मंगलवार से यहां से हटाने का कार्य शुरू किया गया़ क्रेन की मदद से जब्त गाड़ियों को यहां से हटा कर चंदवारा स्थित पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है़ पुलिस का यह कदम व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद सामने आया है़ शहर में लगातार चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच तिलैया थाना के सामने पुलिस द्वारा जब्त वाहनों को खड़ा कर कब्जा किये जाने की रिपोर्ट प्रभात खबर में गत 23 मई को प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी़ इसके बाद पूरे मामले को जिले के वरीय अधिकारियों ने संज्ञान में लिया और थाना के पास जब्त कर रखी गयी गाड़ियों को यहां से हटाने का आदेश जारी हुआ़ आदेश जारी होने के बाद जब्त गाड़ियों को क्रेन की मदद से चंदवारा ले जाया जा रहा है़ मंगलवार को रांची-पटना रोड के कोडरमा स्टेशन से आगे जाने वाले भाग में बायीं तरफ रखी सभी गाड़ियों को हटा लिया गया, जबकि थाना की तरफ दायीं ओर रखे जब्त वाहनों को भी हटाये जाने की तैयारी है़ पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बुधवार को इन वाहनों को भी हटा लिया जायेगा़ ज्ञात हो कि शहर में पिछले कुछ दिनों से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है़ अभियान के दौरान अवैध रूप से कब्जा कर दुकान, ठेला आदि लगाने वालों पर कार्रवाई की गयी. यही नहीं, कुछ लोगों को एसडीओ स्तर से नोटिस जारी करवाने तक का कदम उठाया गया, जबकि इस बीच थाना के पास बीच में डिवाइडर लगा दिया गया़ यहां पहले दोनों तरफ जब्त गाड़ियां रखी थीं, जबकि डिवाइडर लगा देने से सड़क और संकरी हो गयी. ऐसे में हादसा होने का डर बन रहा था़ इस पर स्थानीय लोग सवाल उठाने लगे थे़ इस मामले को प्रभात खबर ने गत दिन प्रमुखता से प्रकाशित किया़ इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola