स्वच्छता पखवारा के तहत भाषण प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन
स्वच्छता पखवारा के तहत भाषण प्रतियोगिता

स्वच्छता के प्रति सभी काे जागरूक रहने की जरूरत

विज्ञापन

स्वच्छता के प्रति सभी काे जागरूक रहने की जरूरत जयनगर. केटीपीएस परिसर में 16 मई से चल रहे स्वच्छता पखवारा के तहत टीटीपीएस एचआर के तत्वावधान में शुक्रवार को संत जेवियर्स स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भाषण प्रतियोगिता में स्वच्छता जीवन रक्षा के लिए प्रख्यात विषय पर बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी. मौके पर केटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि आज के समय में स्वच्छता बहुत बड़ी चीज़ है. उन्होंने कहा कि अगर हम स्वच्छता के प्रति जागरूक रहेंगे, तो हमारा समाज स्वस्थ रहेगा और अगर हमारा समाज स्वस्थ रहा, तो निश्चित तौर पर हमारा देश विकास की ओर अग्रसर होगा. आज आये दिन हम विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं और अधिक से अधिक राशि अस्पतालों में खर्च कर रहे हैं, यह स्वच्छता के प्रति लापरवाही को दर्शाता है. इसलिए हमें अपने आसपास साफ और स्वच्छ रखना चाहिए. साथ ही दूसरों को भी साफ और स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना चाहिए. मौके पर कौशिक रॉय, आसीम अमिताभ परिडा, कुलदीप राम, नवीन कुमार सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र व छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola