चौपनाडीह पंचायत के बेलाडीह में सर्पदंश से किसान की मौत

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
चौपनाडीह पंचायत के बेलाडीह में सर्पदंश से किसान की मौत

प्रखंड के चौपनाडीह पंचायत अंतर्गत बेलाडीह में खेत में काम कर रहे किसान विनोद यादव (45) की सर्पदंश से मौत हो गयी.

विज्ञापन

मरकच्चो. प्रखंड के चौपनाडीह पंचायत अंतर्गत बेलाडीह में खेत में काम कर रहे किसान विनोद यादव (45) की सर्पदंश से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह विनोद यादव घर से कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान मेढ़ बनाने के क्रम में बिल से निकले विषैले सांप ने उसे डंस लिया. परिजन उसे सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. इधर, बेलाडीह गांव में एक सप्ताह के अंदर दो लोगों की असामयिक मौत से मातम का माहौल है. छह दिन पूर्व ही गांव के एक युवक को हाथी ने मार डाला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola