कोडरमा में तालाब में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत, घर में पसरा मातम

फाइल फोटो
कोडरमा के ढेबुआडीह गांव में तालाब में डूबने से 6 वर्षीय गौतम कुमार की मौत हो गई। खेलते समय बच्चा पानी में गिरा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
कोडरमा बाजार: कोडरमा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेबुआडीह गांव स्थित तालाब में डूबने से शुक्रवार को छह वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी़ घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया़ मृतक बच्चे की पहचान गौतम कुमार (6, पिता राजेश यादव ढेबुआडीह) के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक गौतम अपने घर के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था़ खेलते-खेलते वह तालाब की ओर चला गया और पानी मे डूब गया़ कुछ देर के बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने आनन-फानन में बच्चे को तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










