सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बिजली उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, जल जंगल बचाओ सहित कई आकर्षक मॉडल रखे गये थे.

विज्ञापन

जयनगर. पावर हाउस डंडाडीह स्थित सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय में सरस्वती पूजा के मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी ल्रगायी गयी. प्रदर्शनी का उदघाटन मुखिया सुनीता देवी, महेश साव, समाजसेवी अरमान खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर यादव ने संयुक्त रूप से किया. प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बिजली उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, जल जंगल बचाओ सहित कई आकर्षक मॉडल रखे गये थे. मौके पर पूर्व जिप सदस्य पवन सिंह, निदेशक मनी पांडेय, प्राचार्य अर्जुन चौधरी, रामदेव यादव, विनोद चौधरी, सुखदेव पांडेय, सरवन सिंह, औरंगजेब खान, गुड्डू खान, विपिन यादव, रामजन्म सिंह, डॉली यादव, स्वीटी सिंह, मानसी सिंह, सुवंती, शालिग्राम पांडेय, सुखदेव यादव, संतोषी, अश्विनी आदि मौजूद थे.

जन्मोत्सव पर याद किये गये नेताजी सुभाषचंद्र बोस

जयनगर. प्रखंड के हीरोडीह स्थित नेताजी उद्यान में नेताजी का जन्मोत्सव मनाया गया. मौके पर लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया. मौके पर जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि नेताजी ने इस देश के लिए जो कुछ भी किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता है. कांग्रेस नेता सह पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बदलते परिवेश में नेताजी के पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है. मौके पर मुखिया संगीता देवी, पूर्व उप प्रमुख बीरेंद्र यादव, शाखा प्रबंधक मनीष कुमार, विजय पासवान, राजेंद्र यादव, कामेश्वर पंडित, राम प्रसाद सिंह, बासुदेव यादव, सरयू यादव, हरि पासवान, मनोज यादव, महेश राणा, राजेंद्र कुमार, अरुण पांडेय, महेश पांडेय, काली सिंह आदि मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश प्रसाद सिंह ने की. संचालन सरयू यादव ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola