राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए सेक्रेड की अनुश्री का चयन

प्रतियोगिता झारखंड राज्य जिम्नास्टिक संघ एवं धनबाद जिला जिम्नास्टिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गयी थी.
झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल की कक्षा अष्टम की छात्रा अनुश्री ने जिम्नास्टिक के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है. धनबाद में आयोजित प्रथम झारखंड राज्य स्तरीय एक्रोबेटिक एवं रिद्मिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में अनुश्री का चयन राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में किया गया है. यह प्रतियोगिता झारखंड राज्य जिम्नास्टिक संघ एवं धनबाद जिला जिम्नास्टिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गयी थी. जिसमें कोडरमा जिले से कुल तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ. प्रतियोगिता में अनुश्री ने रिद्मिक जिम्नास्टिक (रिबन प्रॉप) में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक मिक्स पेयर स्पर्धा में द्वितीय स्थान हासिल कर शानदार सफलता अर्जित की. इस प्रतियोगिता में कोडरमा जिला की टीम ने स्कूल के कोच आकाश कुमार सेठ के नेतृत्व में भाग लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अनुश्री का चयन झारखंड राज्य टीम में हुआ है. वह आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड से केवल तीन खिलाड़ियों का ही चयन किया गया है, जिसमें जूनियर ग्रुप में अनुश्री शामिल हैं. मौके पर सेक्रेड के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि अनुश्री की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है. पदक जीतने पर कोडरमा जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव राकेश पांडेय, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उसे शुभकामनाएं दी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




