ध्वजाधारी धाम में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक, सुख-समृद्धि की कामना

Updated:
विज्ञापन

पूजा अर्चना में शामिल श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के ध्वजाधारी धाम में रामलखन सिंह ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। इस दौरान शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार: जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारी धाम में गुरुवार को राज स्वीट के मालिक और उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के जिलाध्यक्ष रामलखन सिंह के की ओर से श्री रुद्राभिषेक एवं शिव पूजा का आयोजन किया गया.

पूजा में रामलखन सिंह के पुत्र राजा सिंह और उनकी धर्मपत्नी सम्पा सिंह शामिल हुईं और पूरे विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की. पूजा के उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में शिव भक्त श्रद्धालु शामिल हुए.

मौके पर डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, भाजपा के वरीय नेता रमेश सिंह, राजेश सिंह, सुशील अग्रवाल, राजू सिंह, बम्बल सिंह, रंजीत सिंह ,दिनेश सिंह आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola