तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से शामिल होने की अपील

Updated:
विज्ञापन

जनसंपर्क करते भाजपाई. | Prabhat Khabar Network

भाजपा ने तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन

जयनगर: केंद्रीय भाजपा के निर्देशानुसार 13 अगस्त को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा की सफलता को लेकर परसाबाद मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार पासवान के नेतृत्व में तेतरौन व गोहाल पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से यात्रा में भाग लेने की अपील की गयी.

इस दौरान तेतरौन पंचायत के ग्राम केंदुआटांड में ग्रामीणों की बैठक हुई. जिसमें ग्रामीणों ने पांडू से केंदुआटांड़ तक रोड, बिजली की समस्या, चापाकल मरम्मत की समस्या, छठ घाट आने-जाने की समस्या, स्कूल तक जाने का रास्ता की समस्या रखी. तत्काल पेयजल विभाग के कनीय अभियंता से बात कर चापाकल की मरम्मत करा दी गई तथा अन्य समस्याओं को सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव के साथ मिलकर समस्या का हल करने का सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया.

मौके पर जिप सदस्य केदारनाथ यादव, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, महामंत्री संजय कुमार गुप्ता, जितेंद्र यादव, प्रकाश पांडेय, गोविंद पांडेय, केदार पांडेय, मुरलीधर पांडेय, धनंजय कुमार पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, किशोर पांडेय, अजय पांडेय, सहदेव पांडेय, रामसहाय पांडेय, कृष्ण किशोर पांडेय, अनुज पांडेय, संतोष पांडेय, उमेश पांडेय, महेश पांडेय आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola