कोडरमा में नगर पंचायत बोर्ड ने की बैठक, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

Updated:
विज्ञापन

बैठक में नगर अध्यक्ष व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा नगर पंचायत की बैठक में जलापूर्ति, स्वच्छता और विकास कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जानिए बैठक की मुख्य बातें और लिए गए फैसले।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार: नगर पंचायत कोडरमा की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान नगर विकास एवं जन सुविधाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक में सर्वसम्मति से कोडरमा शहरी जलापूर्ति योजना के तहत फिल्टर बेड, पम्प हाउस व अन्य संरचनाओं की मरम्मती को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कम्युनिटी टॉयलेट, पब्लिक टॉयलेट, महत्वाकांक्षी शौचालय निर्माण के लिए राज स्वीट्स और हनुमान मंदिर के समीप स्थल चयन करने तथा 110 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए लाभुकों के चयन करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम 2026 के अनुरूप उप नियमों के अनुकूलन व अनुमोदन पर विचार करते हुए आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढाने का निर्णय लिया गया. नगर पंचायत क्षेत्र में कचरा निस्तारण तथा मृत पशुओं के नियमित उठाव की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, 15 अगस्त को कार्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन करने, बरसात के मौसम को देखते हुए मच्छरों से बचाव के लिए दो फॉगिंग मशीन क्रय करने आदि का निर्णय लिया गया.

बैठक में सावन माह में ध्वजाधारी धाम पर उमड़ने वाली शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए धाम परिसर की नियमित साफ सफाई करवाने, आवश्यक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने आदि का निर्णय लिया गया.

मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी शम्भू प्रसाद कुशवाहा, उपाध्यक्ष सोनी कुमारी, वार्ड पार्षद सचिन कुमार, अजित वर्णवाल, रफत शाहीन, गुंजा देवी, रंजीत राम, रिया राज, शाहिद हुसैन के अलावे नगर प्रबंधक राजेश प्रसाद आदि मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola