भर्ती परीक्षा विवाद पर सरकार घिरी, भाजपा विधायकों ने खोला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करते विधायक. | Prabhat Khabar Network

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में डॉ नीरा यादव ने जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सीबीआई जांच की मांग की।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को भाजपा और एनडीए के विधायकों ने जेपीएससी व जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. इस दौरान विधायक नौकरी के दुश्मन लिखे मास्क पहनकर सदन पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया.

विधायकों ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए पूरी भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच कराने तथा विवादित परीक्षाओं को रद्द कर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पुनर्परीक्षा आयोजित करने की मांग की.

प्रदर्शन में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव भी शामिल रहीं. उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकारों और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए भाजपा का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितता और नियुक्तियों में देरी से लाखों अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं. युवाओं को न्याय दिलाने की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola