नशामुक्त समाज का संकल्प, प्रशिक्षुओं ने ली दस करोड़ प्रतिज्ञा अभियान की शपथ

Updated:
विज्ञापन

मौके पर प्रशिक्षु व अन्य. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत बीके जूली ने युवाओं को मोबाइल और नशे से दूर रहने की सलाह दी।

विज्ञापन

कोडरमा: रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मुख्य अतिथि बीके जूली और बीके गायत्री का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ लक्ष्मी सरकार ने पौधा भेंटकर किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके जूली ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभाव और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नशा केवल शराब, सिगरेट और गुटखा तक सीमित नहीं है, बल्कि आज के समय में मोबाइल और सोशल मीडिया की लत भी एक गंभीर समस्या बन चुकी है.

इसके कारण लोगों का समय, स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने प्रशिक्षुओं से स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ, सुरक्षित और संस्कारवान समाज का निर्माण किया जा सकता है.

बीके गायत्री ने कहा कि नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर कर देता है और इसका दुष्प्रभाव परिवार, समाज तथा भविष्य पर भी पड़ता है. वहीं प्राचार्य डॉ लक्ष्मी सरकार ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि आत्मिक जागरूकता, सकारात्मक सोच तथा नियमित योग और ध्यान के माध्यम से किसी भी बुरी आदत पर विजय प्राप्त की जा सकती है. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षुओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया. इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola