ePaper

आरपीएफ ने बरामद की शराब की खेप

Updated at : 24 Feb 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ ने बरामद की शराब की खेप

कोडरमा आरपीएफ ने अवैध शराब की तस्करी को लेकर कार्रवाई करते हुए शराब की खेप बरामद की निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4-5 के दिल्ली ईंड साइड में स्थित अंतिम यात्री शेड के पास सोमवार को दो काले रंग का पिट्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में रखा हुआ दिखा़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. कोडरमा आरपीएफ ने अवैध शराब की तस्करी को लेकर कार्रवाई करते हुए शराब की खेप बरामद की निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4-5 के दिल्ली ईंड साइड में स्थित अंतिम यात्री शेड के पास सोमवार को दो काले रंग का पिट्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में रखा हुआ दिखा़ बैग को लेकर आसपास बैठे यात्रियों से पूछा गया तो किसी ने भी उस पर अपना दावा पेश नहीं किया़ शंका के आधार पर उसे खोलकर वहीं पर चेक किया गया तो 72 बोतल मेहर रॉयल झारखंड सी लीकर बरामद हुआ़ वहीं प्लेटफॉर्म संख्या 4-5 पर हावड़ा ईंड साइड में स्थित शौचालय के पास दो पिट्टू बैग में भी रखा अवैध शराब बरामद किया गया़ इस बैग में 18 बोतल बियर थी.

आरपीएफ की मदद से पकड़ा गया फरार वारंटी

झुमरीतिलैया. गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना पुलिस ने आरपीएफ कोडरमा की मदद से एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को सोमवार को मुंबई मेल एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया़ बताया जाता है कि अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौश ने सूचना दी कि कांड संख्या 66/23 का फरार वारंटी सोनू कुमार मंडल (पिता शंभू मंडल) निवासी बंदखारो थाना सरिया गाड़ी संख्या 12322 मुम्बई मेल से आ रहा है़ सूचना पर उक्त ट्रेन के कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर आने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार व अहिल्यापुर थाना भारी गुलाम गौश ने गाड़ी को चेक किया तो फरार वारंटी सोनू कुमार मंडल पकड़ा गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola