रोटरी क्लब अगस्त में कराएगा करियर काउंसलिंग सेमिनार, 15 अगस्त को होगा ध्वजारोहण

Updated:
विज्ञापन

संबोधित करते वक्ता. | Prabhat Khabar Network

रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा की बैठक में अगस्त माह के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्वजारोहण और करियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के सत्र 2026-27 की अगस्त माह की पहली बैठक शुक्रवार को रोटरी भवन, पानी टंकी रोड में सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई. बैठक की शुरुआत महिला रोटेरियन आरती आर्या एवं सुनीता पांडेय ने राष्ट्रगान से की.

अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष नवीन आर्या व संचालन सचिव मोहक सुल्तानिया ने किया. बैठक में अगस्त माह के दौरान आयोजित किए जाने वाले सेवा कार्यों एवं विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई. निर्णय लिया गया कि रोटरी बाल विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न होगा.

इसके अलावा सावन मिलन कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी. उप सचिव आशीष खेतान ने विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई. उन्होंने कहा कि इस सेमिनार के माध्यम से बच्चों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप सही करियर चुनने में मार्गदर्शन मिलेगा.

बैठक में नए सत्र के पदभार ग्रहण समारोह को भी अगस्त माह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. समारोह में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया जाएगा. मौके पर अनिल खाटूवाला ने नए सदस्यों को रोटरी के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं सेवा गतिविधियों की जानकारी दी और संगठन की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला.

मौके पर सुरेश सेठी, कैलाश चौधरी, कुमार पुजारा, प्रेसिडेंट इलेक्ट संदीप सिन्हा, अजय अग्रवाल, सुभाष वर्णवाल, गौतम भदानी सहित क्लब के अन्य रोटेरियन एवं नए सदस्य मौजूद थे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola