छात्र हितों के आंदोलन में कोडरमा की एंट्री, विशाल भदानी ने जताई एकजुटता

Updated:
विज्ञापन

धरना स्थल पर विशाल भदानी व अन्य. | Prabhat Khabar Network

रांची में जारी छात्र आंदोलन को कोडरमा से विशाल भदानी ने समर्थन दिया। युवाओं के भविष्य और न्याय के लिए सरकार से सकारात्मक संवाद की अपील की गई है।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: छात्र हितों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर रांची में जारी आंदोलन को शुक्रवार को कोडरमा का भी समर्थन मिला. सामाजिक कार्यकर्ता विशाल भदानी अपने सहयोगियों प्रकाश आंबेडकर, गोपाल सिंह और मनोज कुमार के साथ आंदोलन स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों के प्रति एकजुटता जताई.

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी एक छात्र या संगठन का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं के भविष्य, न्याय और सम्मान से जुड़ा है. आंदोलन स्थल पर विशाल भदानी ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात कर आंदोलन की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि देवेंद्र नाथ महतो 25 जुलाई से सत्याग्रह और धरने पर डटे हुए हैं, जबकि झुमरी तिलैया के प्रेम नायक पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं.

उन्होंने कहा कि युवाओं का यह त्याग पूरे राज्य के भविष्य की चिंता को दर्शाता है. विशाल भदानी ने कहा कि जब युवा अपने अधिकारों और भविष्य के लिए भूख हड़ताल करने को मजबूर हों तो सरकार को चुप रहने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. उन्होंने सरकार से आंदोलनकारियों के साथ सकारात्मक संवाद कर समाधान निकालने की अपील की.

उन्होंने झारखंड के युवाओं से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं की एकजुटता ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने विश्वास जताया कि संगठित और शांतिपूर्ण प्रयासों से युवाओं की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola