डोमचांच के महेशपुर हॉल्ट पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन

मौत की फाइल फोटो

कोडरमा-मधुपुर रेलखंड के महेशपुर हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध कैलाश पंडित की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

विज्ञापन

डोमचांच: कोडरमा-मधुपुर रेलखंड स्थित महेशपुर हॉल्ट पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान महेशपुर निवासी 65 वर्षीय कैलाश पंडित (पिता स्व लालो पंडित) के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना के एसआई अजीत महतो, इस्लाम अंसारी एवं रमेश मरांडी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola