लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि चार जनवरी 2024 को माइक्रो फाइनेंस के एजेंट से लूटपाट की गयी थी.
चतरा. सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर लूटपाट के फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त लोकेश कुमार उर्फ लोकेश राम (पिता हीरा राम) बरैनी गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटपाट का मामला दर्ज है. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि चार जनवरी 2024 को माइक्रो फाइनेंस के एजेंट से लूटपाट की गयी थी. घटना के बाद से वह फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चला कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार व कई जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




