डीसी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को किया रवाना

उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है
कोडरमा. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर जिलेवासियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ऋतुराज ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया. उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके. सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन इन प्रयासों की सफलता तभी संभव है, जब नागरिक स्वयं यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें. जागरूकता रथ के माध्यम से ऑडियो क्लिप के जरिये यातायात नियमों के सही अनुपालन से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा. जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, दुपहिया वाहन पर दोनों सवारों द्वारा हेलमेट पहनने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा अनावश्यक ओवरटेक से बचने के लिए जागरूक करेगा. मौके पर डीटीओ विजय कुमार सोनी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




