रितु को मिला एनसीसी महानिदेशक का बैज पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन
रितु को मिला एनसीसी महानिदेशक का बैज पुरस्कार

जिले की एकमात्र 2025 बैच की कैडेट रितु सिंह को राष्ट्रीय कैडेट कोर में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार एनसीसी समूह मुख्यालय, पटना में आयोजित समारोह में दिया गया.

विज्ञापन

झुमरोतिलैया. मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति जब एक साथ चले, तो साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर भी असाधारण पहचान बनती है. शहर की एनसीसी कैडेट रितु सिंह ने ऐसा ही कर दिखाया है. राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें एनसीसी महानिदेशक का प्रतिष्ठित बैज पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है. जिले की एकमात्र 2025 बैच की कैडेट रितु सिंह को राष्ट्रीय कैडेट कोर में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार एनसीसी समूह मुख्यालय, पटना में आयोजित समारोह में दिया गया. एनसीसी बिहार एवं झारखंड निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल एएस बजाज ने रितु सिंह को बैज पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया. बता दें कि इससे पूर्व झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी रितु सिंह को ब्लेज़र और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया था. इसके अलावा बिहार के राज्यपाल द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है. इससे पहले रितु सिंह 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली में सहभागिता निभा चुकी है. देश की सेवा करना लक्ष्य : माता-पिता के असमय निधन के बाद रितु सिंह ने कभी हार नहीं मानी. उनके पिता स्वर्गीय संजय सिंह और माता स्व. रीता सिंह से मिली सीख और आशीर्वाद आज भी उनकी सबसे बड़ी ताकत है. रितु ने बताया कि वह जो कुछ भी है, अपने माता-पिता की प्रेरणा से है.रितु का सपना रक्षा सेवाओं में जाकर देश की सेवा करना .

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola