उपायुक्त के साथ बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त के साथ बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

संस्थागत प्रसव में धीमी प्रगति देख डीसी नाराज, सुधार का निर्देश

विज्ञापन

संस्थागत प्रसव में धीमी प्रगति देख डीसी नाराज, सुधार का निर्देश कोडरमा बाजार. स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा मंगलवार को की गयी. इस निमित बुलायी गयी बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की. उन्होंने सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल व सभी सीएचसी में चिकित्सकों की उपलब्धता, चिकित्सकों के पदस्थापन व विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. साथ ही प्रखंडवार स्वास्थ्य केंद्रों में प्रथम प्रसव जांच से लेकर चतुर्थ प्रसव जांच व संस्थागत प्रसव की स्थिति की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में संस्थागत प्रसव में धीमी प्रगति देख डीसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सहिया के साथ नियमित बैठक कर कार्यों में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया. वहीं जिले में गिरते लिंगानुपात की स्थिति पर डीसी ने चिंता व्यक्त करते हुए इसमे अविलंब सुधार लाने का निर्देश दिया. इसके अलावा सदर अस्पताल, अर्बन हेल्थ सेंटर और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से संबंधित कार्यों के डाटा को अलग अलग प्रस्तुत करने का निर्देश डीडीएम को दिया. बैठक के दौरान डीसी ने मुख्यमंत्री रख रखाव योजना से संबंधित कार्यों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा सभी आउटसोर्सिंग कर्मियों का सत्यापन कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया. जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, दवा की उपलब्धता, टीकाकरण अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान भारत योजना आदि की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. मौके पर डीडीसी रवि जैन, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, एसीएमओ डॉ पी मिश्रा, डीएस डॉ रंजीत कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, डीपीएम महेश कुमार, डीडीएम पवन कुमार समेत प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola