.शहरी क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट को करें दुरुस्त

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
.शहरी क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट को करें दुरुस्त

उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में नगर प्रशासकों की बैठक हुई.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में नगर प्रशासकों की बैठक हुई. बैठक में झुमरी तिलैया नगर परिषद और कोडरमा व डोमचांच नगर पंचायत कार्यालयों की ओर से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. डीसी ने लंबित योजनाओं और कार्यों को जल्द निष्पादित करने और साफ- सफाई के निर्देश दिये. कहा कि तीनों शहरी क्षेत्रों के खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करें. अभियान चलाकर वार्डों और प्रमुख चौक-चौराहों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें. बरसात को देखते हुए नालियों में ब्लीचिंग पावडर छिड़काव सुनिश्चित करें. खराब पड़े चापानलों की मरम्मत करा पेयजल सुविधा सुनिश्चित करें. डीसी ने नगर प्रशासकों को राजस्व संग्रहण और व्यय का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करने, फुटकर विक्रेताओं के लिए उचित वेडिंग जोन तैयार करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गृह प्रवेश करवाने आदि के निर्देश दिये. मौके पर नगर प्रशासक शंभु प्रसाद कुशवाहा, अंकित कुमार, सिटी मैनेजर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola