जेजे कॉलेज के नये प्राचार्य बने रवींद्र सिन्हा

Updated:
विज्ञापन
जेजे कॉलेज के नये प्राचार्य बने रवींद्र सिन्हा

डाॅ मिथिलेश उपाध्याय गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गये.

विज्ञापन

कोडरमा. जेजे काॅलेज झुमरीतिलैया में गत चार वर्षों से अधिक समय से प्राचार्य रहे डाॅ मिथिलेश उपाध्याय गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गये. अब उनकी जगह पर डाॅ रवींद्र कुमार सिन्हा को प्राचार्य बनाया गया है. गुरुवार को कॉलेज में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ मिथिलेश उपाध्याय को विदाई दी गयी. इस दौरान डॉ उपाध्याय ने कहा कि मुझे अपने कार्यकाल में महाविद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग मिलता रहा. नवनियुक्त प्राचार्य डाॅ रवींद्र सिन्हा ने डॉ उपाध्याय के मंगलमय जीवन की कामना की. संचालन डाॅ राजेश कुमार ने किया. मौके पर प्रशाखा पदाधिकारी रितेश माधव, डाॅ निरखत परवीन, डाॅ संगीता बारला, डाॅ शाशि कुमार, प्रो शैलेंद्र कुमार दास, मोनिका प्रेमी टोपनाे, डाॅ सुखदेव यादव, डाॅ रामस्वरूप यादव, डाॅ नेहा गुप्ता, डाॅ दीपक कुमार, डाॅ आशुतोष महतो, डाॅ संतोष कुमार, प्रो पवन कुमार, प्रो अनिमेश गौतम, डाॅ रिंकी कुमारी, डाॅ मुकेश कुमार, प्रो राम निवास सिंह, राजेन्द्र राम, धनानेन्द्र कुमार ,मानमेन्द्र कुमार ,क्रान्ति कुमार, उपेन्द्र कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola