ePaper

नगर निकाय चुनाव के बहिष्कार के लिए रैली 22 को

Updated at : 18 Jan 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के बहिष्कार के लिए रैली 22 को

रैली में सभी वार्ड से लोगों से शामिल होने की अपील की गयी है.

विज्ञापन

डोमचांच. नगर पंचायत वार्ड नंबर आठ में सर्वदलीय संघर्ष समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता चंद्रदेव साव ने की. बैठक में सभी लोगों ने डोमचांच नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया. कहा गया कि 22 जनवरी को चुनाव बहिष्कार के लिए रैली निकाली जायेगी. इस रैली में सभी वार्ड से लोगों से शामिल होने की अपील की गयी है. निर्णय लिया गया कि हर वार्ड से 11 सदस्यों की एक टीम बनायी जायेगी, जो हर बिंदु पर नजर रखेगी. मौके पर मोहन कुमार गोस्वामी, अजय कृष्ण, देवेंद्र कुमार मेहता, सरोज मेहता, हीरालाल सुंडी, रामचंद्र सुंडी, अजय कुमार साव, शिवरतन शर्मा, कुलदीप कुमार, आर्यन राज, शंकर कुमार, अजय साव, तारा देवी, सोनी देवी, बेबी देवी ,रुबी देवी ,खुशबू देवी, काजल कुमारी, शांति देवी, कौशल्या देवी, रुबी देवी, रुपा देवी, गौरी देवी, किरण देवी, मीरा देवी, कांति देवी, गिरजा देवी, ललिता देवी आदि मौजूद थे.

शिविर में दी गयी कानूनी प्रावधानों की जानकारी

चंदवारा . प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोडरमा अमित कुमार वैश, बीडीओ सुमित मिश्रा एवं सीओ अशोक भारती ने संयुक्त रूप से किया. शिविर के दौरान ग्रामीणों को डायन कुप्रथा, बाल विवाह जैसे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधान की जानकारी दी गयी. मौके पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola