ePaper

अतिरिक्त कोच के साथ चलेंगी राजधानी एक्सप्रेस

Updated at : 28 May 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
अतिरिक्त कोच के साथ चलेंगी राजधानी एक्सप्रेस

पहली ट्रेन भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22823) है, जो दो जून से 30 जून तक अतिरिक्त एसी कोच के साथ चलायी जायेगी.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोडरमा होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक अस्थायी द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच जोड़ने का निर्णय लिया है़ पहली ट्रेन भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22823) है, जो दो जून से 30 जून तक अतिरिक्त एसी कोच के साथ चलायी जायेगी. दूसरी ट्रेन नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (22824) है, जो तीन जून से एक जुलाई तक अतिरिक्त वातानुकूलित कोच के साथ संचालित होगी़ तीसरी ट्रेन भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (22811) है, जिसमें अतिरिक्त कोच एक जून से 29 जून तक जोड़ा जायेगा़ चौथी ट्रेन नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (22812) है, जो दो जून से 30 जून तक इस अतिरिक्त सुविधा के साथ चलेगी़ पांचवीं ट्रेन भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20817) है, जो सात जून से 28 जून तक यात्रियों को अतिरिक्त कोच की सुविधा प्रदान करेगी़ इसके अलावा छठी और अंतिम ट्रेन नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (20818) है, जो आठ जून से 29 जून तक अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी एसी कोच के साथ चलायी जायेगी. इस संबंध में धनबाद मंडल के वाणिज्य प्रबंधक और वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि इन सभी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने से यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola