बरसात में सफाई कर्मियों का सहारा बना रेनकोट, नगर पंचायत ने किया वितरण

Updated:
विज्ञापन

मौके पर नगर अध्यक्ष व अन्य. | Prabhat Khabar Network

डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने बरसात के मौसम में सफाई कर्मियों की सुविधा के लिए उन्हें रेनकोट वितरित किए। जानें पूरी खबर विस्तार से।

विज्ञापन

डोमचांच: बरसात के मौसम में सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सफाई कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने नगर पंचायत सभागार में सफाई कर्मियों के बीच रेनकोट का वितरण किया. मौके पर नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि सफाई कर्मी हर मौसम में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं.

बारिश के दौरान भी वे नगर की स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए रेनकोट उपलब्ध कराया गया है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने कार्य का निर्वहन कर सकें.

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत सफाई कर्मियों के हितों और सुविधाओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है तथा आगे भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा. वहीं सफाई कर्मियों ने नगर अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में रेनकोट मिलने से कार्य करने में काफी सहूलियत होगी.

मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज उर्फ, अजय साव, वार्ड पार्षद रंजीत साव, मुकेश कुमार, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार, श्यामलाल यादव आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola