15 अगस्त को कहां-कब फहरेगा तिरंगा, प्रशासन ने जारी किया पूरा शेड्यूल
मरकच्चो प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी। सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया। पूरी सूची यहाँ देखें।
मरकच्चो: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख विजय कुमार सिंह और बीडीओ हुलास महतो ने की. इसमें प्रखंड कार्यालय समेत विभिन्न सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया.
निर्णय के अनुसार प्रखंड कार्यालय में सुबह 8:30 बजे, उत्तरी पंचायत भवन में 8:45 बजे, पशु चिकित्सालय कार्यालय में 8:55 बजे, बीआरसी में 9:00 बजे, थाना परिसर में 9:20 बजे, सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय में 9:30 बजे, पीएचइडी कार्यालय में 9:35 बजे, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में 9:40 बजे, प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:55 बजे और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 10:15 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा.
बैठक में थाना प्रभारी बमबम कुमार, सीडीपीओ गीता सोय, बीपीओ प्रभुदेव यादव, बीपीएम अमरकांत सिन्हा, वार्डेन उषा टोपनो, शिक्षक राजीव चतुर्वेदी, रामकृपाल सिंह, कृष्णा पांडेय सहित कई अधिकारी और कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










