JPSC-JSSC विवाद पर उमेश यादव की मांग, निष्पक्ष जांच के बाद हो दोबारा परीक्षा
उमेश यादव. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा के युवा नेता उमेश यादव ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है।
जयनगर: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता उमेश यादव ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद पर राज्य सरकार से सकारात्मक पहल कर मामले का शीघ्र समाधान करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि परीक्षा में अनियमितता के आरोप गंभीर हैं और इसकी उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
उमेश यादव ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं, बल्कि राज्य के हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है. यदि परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
उन्होंने सरकार से सभी विवादित भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर पारदर्शी तरीके से दोबारा परीक्षा कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए





