जीएस पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, युवाओं से नशे को 'ना' कहने की अपील

Updated:
विज्ञापन

शपथ लेते शिक्षक व अन्य. | Prabhat Khabar Network

डोमचांच के जीएस पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की दी गई सलाह।

विज्ञापन

डोमचांच: जीएस पब्लिक स्कूल परिसर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गयी.

विद्यालय के निदेशक नितेश कुमार ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान और उसकी मेडिकल विंग द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्ति भारत अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में सिस्टर बीके. जुली, सिस्टर बीके. संगीता, सिस्टर बीके पूनम, सिस्टर बीके सुधा, सिस्टर बीके. सुलेखा, शंकर पंडित, देव शरण सिंह, उपेंद्र वर्णवाल आदि उपस्थित थे. इस अवसर पर अध्यक्ष प्रदीप सिंह, निदेशक नितेश कुमार, निदेशक नीरज कुमार और प्राचार्य प्रतिमा कुमारी ने सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola