कोडरमा में भाजपा ने तय किया संगठन का रोडमैप, तिरंगा यात्रा और कलश यात्रा की तैयारी तेज
मौके पर भाजपा नेता. | Prabhat Khabar Network
मरकच्चो में भाजपा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और 11 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
मरकच्चो: प्रखंड के नावाडीह में गुरुवार को भाजपा नावाडीह मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन महामंत्री पवन सिंह ने किया. इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रत्येक शक्ति केंद्र पर माह के अंतिम सप्ताह में नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में संत शिरोमणि रैदास जी की जयंती के अवसर पर कलश यात्रा प्रत्येक शक्ति केंद्र तक ले जाने की योजना पर चर्चा हुई. साथ ही आगामी 11 अगस्त को दरदाही चौक से नावाडीह तक तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया.
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंडल स्तर पर संयोजक और सह-संयोजक की नियुक्ति भी की गयी. बैठक में भाजपा नेता बेदु साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, सिकंदर पंडित, उपेंद्र राणा, सुदेश यादव, बसंत साव, लखन पासवान, मोहन यादव, हरीहर दास, हीरालाल यादव, भोला यादव, परमेश्वर सिंह, रंजीत भारती, नंद किशोर भारती, पवन गोस्वामी, राधेश्याम साव, उमेश सिंह, गोवर्धन यादव, भुनेश्वर विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए





