कांवड़ियों की सेवा में जुटा बोल बम संघ, निःशुल्क शिविर बना आस्था का केंद्र

Updated:
विज्ञापन

सेवा केंद्र. | Prabhat Khabar Network

मरकच्चो के कटरियाटांड में बोल बम कांवरिया संघ द्वारा कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया है, जहाँ ठहरने और भोजन की उत्तम व्यवस्था है।

विज्ञापन

मरकच्चो: सावन माह में कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार पंचायत अंतर्गत कटरियाटांड में बोल बम कांवरिया संघ द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है. इस सेवा कार्य का संचालन समाजसेवी महावीर यादव के नेतृत्व में किया जा रहा है.

शिविर में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा सहित कई राज्यों से आने-जाने वाले कांवरियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं के लिए चाय, बिस्किट, स्नान की सुविधा, मोबाइल चार्जिंग और प्राथमिक उपचार की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है.

सेवाभाव को बढ़ावा देने के लिए प्रतिदिन शाम भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान शिव की आराधना करते हैं.

इस अवसर पर सुरेश दयाल, कपिल शर्मा, रंजीत राणा, उमेश राणा, राजू यादव, मुखलाल पंडित, बिरजू शर्मा, मुन्ना मिस्त्री, मुकेश दास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola