बसकटवा-यदुग्राम के बीच भूस्खलन से रेल सेवा प्रभावित, रातभर चला राहत कार्य (फोटो)
Published by : VIKASH NATH Updated At : 16 Jul 2025 5:09 PM
पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल के तत्पर प्रयासों से एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गयी.
मूसलधार वर्षा से डाउन रेल पथ बाधित, पहली ट्रेन 13010 को सुरक्षित निकाला गया
16कोडपी5 राहत कार्य के दौरान खडी टे्न.16कोडपी6
राहत कार्य के दौरान खडी ट्रेन.16कोडपी7
मरम्मति कार्य करते रेल कर्मी.प्रतिनिधि
झुमरीतिलैया. पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल के तत्पर प्रयासों से एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गयी. घाटी क्षेत्र में बसकटवा और यदुग्राम स्टेशन के बीच स्थित किलोमीटर संख्या 420/02 पर मूसलधार वर्षा के कारण भूस्खलन (पहाड़ी धंसान) हो गया, जिससे डाउन रेल पथ (गाड़ियों की दक्षिण दिशा की पटरियां) पर रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हो गया. रात्रि 10 बजकर 40 मिनट पर पूर्व मध्य रेलवे के सामान्य नियंत्रण कार्यालय धनबाद द्वारा घटना की सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही सभी राहत शिविर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को उनके स्थानों पर वर्दी में मुस्तैद रहने और स्थिर खड़ी कोचिंग रेलगाड़ियों (यात्री गाड़ियों) की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. रेल सुरक्षा बल के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार तथा उनके सहयोगी कर्मचारियों के साथ-साथ गझंडी क्षेत्र के सहायक मंडल अभियंता, रेल पथ निरीक्षक, कार्य निरीक्षक तथा बिजलीकरण शाखा के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गये. घटना स्थल पर पहुंची विद्युत शाखा की टीम ने रात्रि 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक स्थल का निरीक्षण कर रेल पथ को सुरक्षित चलने योग्य प्रमाणित किया. अप रेल पथ (उत्तरी दिशा की पटरियां) का परिचालन पहले से ही सामान्य था. घटनास्थल पर पहली रेलगाड़ी संख्या 13010 को रात्रि 1 बजकर 2 मिनट पर डाउन पथ से सुरक्षित रूप से निकाला गया, और प्रातः 3 बजे तक सभी कार्य पूर्ण कर लिया गया.
मूसलधार वर्षा के बीच भी नहीं रुके राहत प्रयास घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में लगातार भारी वर्षा हो रही थी, जिससे राहत कार्य में कठिनाई आई, परंतु सभी विभागों ने मिलकर रातभर चले अभियान में तत्परता और समर्पण के साथ कार्य किया. रेल प्रशासन ने बताया कि गझंडी के सहायक मंडल अभियंता, पथ निरीक्षक, और उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पूरी मुस्तैदी से उपस्थित रहे और निरंतर निगरानी व मार्गदर्शन में कार्य हुआ.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










