नौजवानों को रोजगार देने का सदन में उठाया सवाल

Updated at : 13 Mar 2026 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
नौजवानों को रोजगार देने का सदन में उठाया सवाल

विधायक श्री यादव ने सभी विसंगतियों को दूर करते हुए संशोधित परीक्षाफल अविलंब प्रकाशित करने की मांग की

विज्ञापन

जयनगर. विधायक अमित कुमार यादव ने विधानसभा के चालू सत्र में हजारीबाग के नौजवानों को होमगार्ड जवान के रूप में अविलंब रोजगार देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पांच वर्षों से नौजवानों का रोजगार लंबित है. उन्होंने कहा कि विज्ञापन संख्या 01/2019 निकाला गया था, लेकिन पांच वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस परीक्षा का परिणाम अब तक लंबित है. कुछ गड़बड़ियों के कारण इसे रोका गया था, जिससे हज़ारों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया. विधायक श्री यादव ने सभी विसंगतियों को दूर करते हुए संशोधित परीक्षाफल अविलंब प्रकाशित करने की मांग की.

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष पहुंचे कोडरमा

कोडरमा बाजार. झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू शुक्रवार को कोडरमा परिसदन पहुंचे. उनके आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. परिसदन में आयोजित बैठक के दौरान श्री मथारू ने जिले के सिख, जैन, मुस्लिम, बौद्ध और ईसाई समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय की मूलभूत समस्याओं और सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अल्पसंख्यकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें हर संभव मदद पहुंचायी जाये.

कई युवा कांग्रेस में शामिल : स्वागत कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. ज्योति सिंह मथारू और जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने माला पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया. मौके पर शशि भूषण सिंह, अमर कुमार शर्मा, प्रिंस कुमार सिंह, अरुण कुमार यादव, सतीश कुमार, मो दाऊद इब्राहिम और मो मुख्तार अंसारी के अलावा मनोज सहाय पिंकू, सोनू वारसी, अशरफ अली, अजय कृष्णा, एम. चंद्रा, रामचंद्र गोस्वामी, सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, फैयाज केसर, रामेश्वर यादव, मो नजरुल हक सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola