उदित राज की मौत मामले में निकाला आक्रोश मार्च

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :07 May 2026 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
उदित राज की मौत मामले में निकाला आक्रोश मार्च

कहा, यह छात्र की हत्या नहीं, शिक्षा व्यवस्था की हत्या है

विज्ञापन

कहा, यह छात्र की हत्या नहीं, शिक्षा व्यवस्था की हत्या है झुमरीतिलैया. शहर के सेक्रेड हार्ट स्कूल की कक्षा 10वीं के छात्र उदित राज की गत दिन छात्रावास में हुई मौत मामले में न्याय की मांग के साथ लोगों ने गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला. मार्च में उदित के परिजन व अन्य लोग कैंडल जलाकर शामिल हुए. मार्च की शुरुआत महाराणा प्रताप चौक से हुई, जो झंडा चौक पहुंचा. मार्च के दौरान लोगों के हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां थीं, जिन पर जस्टिस फॉर उदित राज तथा हमें न्याय चाहिए लिखा था. ज्ञात हो कि स्कूल के छात्रावास में रहने वाले उदित राज ने गत रविवार की शाम कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी. हालांकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि उदित की हत्या की गयी है और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola