प्रो-कबड्डी लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 को
Published by : DEEPAK Updated At : 20 Apr 2025 10:16 PM
प्रो-कबड्डी लीग-I के उद्घाटन मैच का आयोजन 22 से 24 अप्रैल तक झुमरी तिलैया के सीएच स्कूल मैदान में दूधिया रोशनी में होना है.
कोडरमा. प्रो-कबड्डी लीग-I के उद्घाटन मैच का आयोजन 22 से 24 अप्रैल तक झुमरी तिलैया के सीएच स्कूल मैदान में दूधिया रोशनी में होना है. इसे लेकर संघ के पदाधिकारियों ने झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बुके भेंटकर उद्घाटन समारोह में भाग लेने का आमंत्रण दिया है. इसे लेकर खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने संघ के पदाधिकारियों को अपने व्यस्त कार्यक्रम के कोडरमा आने को लेकर आश्वासन दिया है. वहीं कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान कहा कि कोडरमा जिला कबड्डी संघ के सभी पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने कोडरमा के साथ साथ पूरे राज्य के बच्चों को कबड्डी में बेहतर मंच देने का काम किया. वहीं उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से झारखंड में कबड्डी को एक अलग मंच मिलेगा. वहीं भविष्य में राज्य के साथ-साथ देश स्तर के खिलाड़ी भी झारखंड में कबड्डी खेल का प्रदर्शन करेंगे. खेल मंत्री श्री सोनू ने कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया है. मौके पर कोडरमा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा, सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन, संयुक्त सचिव विजय कुमार साहू मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










