ePaper

मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य लुमिनरी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित

Updated at : 04 Jan 2026 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य लुमिनरी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लुमिनरी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लुमिनरी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान समारोह नयी दिल्ली में केआइइटी यूनिवर्सिटी एवं पाई टीवी के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया. समारोह में देशभर से शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षाविद् शामिल थे. प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय मॉडर्न पब्लिक स्कूल कोडरमा की पूरी समर्पित टीम को दिया है. कहा कि यह पुरस्कार विद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है. निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि प्राचार्य गुरु चरण वर्मा को मिला अवार्ड मॉडर्न पब्लिक स्कूल कोडरमा के लिए अत्यंत गर्व का विषय है. निदेशक ने पूरी विद्यालय टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola