प्रेरणा शाखा ने दुर्गा कांप्लेक्स में लगाया वॉटर कूलर

Updated:
विज्ञापन
प्रेरणा शाखा ने दुर्गा कांप्लेक्स में लगाया वॉटर कूलर

सेवा प्रकल्प के प्रायोजक राम कुमार चौधरी ने वॉटर कूलर का उदघाटन किया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच तिलैया प्रेरणा शाखा द्वारा दुर्गा कांप्लेक्स में जनसेवा को समर्पित वॉटर कूलर का उदघाटन किया गया. सेवा प्रकल्प के प्रायोजक राम कुमार चौधरी ने वॉटर कूलर का उदघाटन किया. शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी ने कहा कि प्रेरणा शाखा हमेशा समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है और आगे भी इसी प्रकार सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगी. मौके पर झारखंड प्रांतीय जीवदया कन्वीनर सारिका लड्ढा, अमृत धारा कन्वीनर नेहा जैन, रश्मि गुटगुटिया, नेहा हिसारिया, ज्योति अग्रवाल, युवा भवन कन्वेनर राज पचीसिया, मारवाड़ी युवा मंच सचिव अतुल खेतान, राहुल चौधरी, अरविंद चौधरी, चंद्रशेखर जोशी, हेमंत दुग्गड़ के अलावा संजय खेमानी, सुजीत अग्रवाल, अमित कुमार, दीपाली भदानी आदि मौजूद थे.

डीसी ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं

कोडरमा. डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने शुक्रवार को जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान लोगों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली आपूर्ति, पेयजल, सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. डीसी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola