ePaper

श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के वार्षिकोत्सव की तैयारी पूरी

Updated at : 23 Feb 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के वार्षिकोत्सव की तैयारी पूरी

श्री हनुमान संकीर्तन मंडल द्वारा श्री हनुमान जयंती व मंडल के 44वें वार्षिकोत्सव की भव्य तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. 11 और 12 अप्रैल को धार्मिक कार्यक्रम होंगे.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. श्री हनुमान संकीर्तन मंडल द्वारा श्री हनुमान जयंती व मंडल के 44वें वार्षिकोत्सव की भव्य तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. 11 और 12 अप्रैल को धार्मिक कार्यक्रम होंगे. इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए अग्रसेन भवन में बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नवीन सिन्हा व संचालन सचिव विक्की केसरी ने किया. मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम अड्डी बंगला रोड स्थित रामगोपाल केदारनाथ फैक्ट्री परिसर में संपन्न होगा. पहले दिन शोभायात्रा और सामूहिक सुंदरकांड पाठ का होगा. इसके उपरांत दो दिवसीय भजन संध्या शुरू होगा. बैठक में मंडल पदाधिकारियों और सदस्यों को कार्यक्रम की सफलता के लिए दायित्व सौंपा गया. शोभायात्रा व्यवस्था का जिम्मा गौतम पांडेय, अभिषेक पांडेय, सुशील सिन्हा, विकास अग्रवाल और राकेश सिंह राजपूत को दिया गया. मंच संचालन की जिम्मेदारी गौतम पांडेय, राकेश कपसिमे और मुकेश को सौंपी गयी. सुंदरकांड पाठ के आयोजन की जिम्मेदारी नवीन सिन्हा और अरविंद चौधरी को दी गई. पूजा व्यवस्था की देखरेख अनिल मिश्रा और विजय पांडेय करेंगे, जबकि दरबार सज्जा की जिम्मेदारी गौतम पांडेय, राहुल सिंह, अनिल मिश्रा, गिरधारी सोमानी, अभिषेक पांडेय और विकास अग्रवाल को दी गई है. मौके पर सचिव विक्की केसरी, बबलू पांडेय, मनोज कुमार साव, रामकृपाल कंठ, अनिल कुमार अग्रवाल, अनुप कुमार, राजेश वर्मा, उमंग अग्रवाल, राजेश मिश्रा, मनोहर पांडेय, मनोज सिंह, मनोज सेठ, ज्योति पहाड़ी, सुजय सिंह, विकास अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सुशील सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola