कुंडे की फातिहा में मांगी रोजी-रोटी में बरकत की दुआ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jan 2025 9:19 PM

विज्ञापन

प्रखंड के मुस्लिम बहुल इलाकों में गुरुवार की सुबह छह बजे से कुंडे की फातिहा शुरू हुई. इस दौरान इमाम जाफर ए सादिक के वसिले से कुंडे की फातिहा घर-घर में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के मुस्लिम बहुल इलाकों में गुरुवार की सुबह छह बजे से कुंडे की फातिहा शुरू हुई. इस दौरान इमाम जाफर ए सादिक के वसिले से कुंडे की फातिहा घर-घर में आयोजित की गयी. सुबह की नमाज के बाद जो सिलसिला शुरू हुआ तो देर दोपहर तीन बजे तक चलता रहा. लोगों ने एक दूसरे के घर फातिहाख्वानी में शिरकत की. इमाम की याद में नियाज के रूप में मीठी टिकिया के कुंडे भरे गये और रात भर एहतमाम हुआ. गुरुवार को कुंडे की फातिहाख्वानी के दौरान रोजी-रोटी में बरकत के लिए खुदा से दुआ की गयी. इसके अलावा देश में अमन, चैन और खुशहाली के लिए भी दुआख्वानी हुई. प्रखंड के मुस्लिम बहुल इलाकों में लोगों ने बड़ी तादाद में घरों में इमाम की नियाज दिलाई और रोजी रोटी में दुआ की. उल्लेखनीय है कि कुंडे की नियाज़ इस्लामिक महीने के रज्जब की 22 तारीख को होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola