तीन केंद्रों पर हुई विशेष चयन सह अभ्यास परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
तीन केंद्रों पर हुई विशेष चयन सह अभ्यास परीक्षा

आगामी आठ मार्च को आयोजित होने वाली राज्य-स्तरीय आकांक्षा परीक्षा (इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं क्लैट की तैयारी) को ध्यान में रखते हुए बुधवार को जिला प्रशासन के द्वारा विशेष चयन सह अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. आगामी आठ मार्च को आयोजित होने वाली राज्य-स्तरीय आकांक्षा परीक्षा (इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं क्लैट की तैयारी) को ध्यान में रखते हुए बुधवार को जिला प्रशासन के द्वारा विशेष चयन सह अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा जिले के मेधावी विद्यार्थियों की पहचान करने तथा उन्हें अंतिम चरण की सटीक तैयारी से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित की गयी. जिले के तीन परीक्षा केंद्रों सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस झुमरीतिलैया, सीएम प्लस टू हाई स्कूल डोमचांच व सीडी गर्ल्स सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, झुमरीतिलैया में परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा में जिले के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया. विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सतगावां प्रखंड से आने वाले छात्रों के लिए चार बसों की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा करायी गयी, ताकि किसी भी छात्र को परिवहन के कारण परीक्षा से वंचित न होना पड़े. डीसी ऋतुराज ने सीडी स्कूल झुमरीतिलैया स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन, अनुशासन व्यवस्था तथा मूल्यांकन प्रक्रिया की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अभ्यास परीक्षा विद्यार्थियों को आगामी राज्य-स्तरीय आकांक्षा परीक्षा के सिलेबस और प्रश्न-पद्धति की स्पष्ट समझ देने के उद्देश्य से करायी गयी है. इससे बच्चों को यह जानने में मदद मिलेगी कि उन्हें अगले दस दिनों में किस प्रकार केंद्रित और रणनीतिक तैयारी करनी है. प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को समय रहते उचित मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराया जाये, ताकि वे इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं क्लैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. उन्होंने आगे बताया कि इस परीक्षा के आधार पर चयनित श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 100 विद्यार्थियों को विशेष रूप से चिन्हित किया जायेगा और उन्हें ऑनलाइन शिक्षा ‘सुरक्षा कवच’ ऐप के माध्यम से विशेषज्ञ मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री तथा नियमित अभ्यास से जोड़ा जायेगा.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola