जयनगर में लापता बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, सभी के चेहरे पर लौटी खुशी

लापता बालक परिजनों के साथ. | Prabhat Khabar Network
बिहार के औरंगाबाद से लापता 15 वर्षीय बालक रोशन कुमार को जयनगर पुलिस ने सकुशल ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
जयनगर: पुलिस ने अपने घर से लापता एक 15 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया. बालक की पहचान 15 वर्षीय रोशन कुमार पिता प्रमोद यादव निवासी हसनपुर थाना रफीगंज जिला औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई.
जानकारी के मुताबिक रोशन कुमार शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से लापता हो गया था. इस दौरान वह थाना क्षेत्र के सरमाटांड़ स्टेशन के पास भटकता दिखा. पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे थाना ले आयी. जहां पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम पता व परिजनों की जानकारी दी.
मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने औरंगाबाद बिहार पुलिस व बालक के परिजनों से संपर्क किया. थाना पहुंचे परिजन ने अपने बालक की पहचान की. आवश्यक कार्रवाई के बाद रौशन कुमार को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










