होटल में पुलिस की छापेमारी, नाबालिग लड़की व युवक बरामद

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
होटल में पुलिस की छापेमारी, नाबालिग लड़की व युवक बरामद

एक होटल में छापामारी कर एक कमरे से नाबालिग लड़की समेत एक युवक को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. थाना पुलिस ने बाईपास रोड में संचालित एक होटल में छापामारी कर एक कमरे से नाबालिग लड़की समेत एक युवक को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है. दोनों को पुलिस अपने साथ थाना ले गयी. दोनों से पूछताछ चल रही है़ बताया जाता है कि दोनों खुद को प्रेमी-प्रेमिका बता रहे हैं और जयनगर थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. तिलैया के होटल में जाते हुए उसी इलाके के किसी व्यक्ति ने देखा और पुलिस को सूचना दी़ इसके बाद पुलिस ने दोनों को होटल के कमरे से बरामद किया. बुधवार की देर शाम तक इस मामले में दोनों के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिये जाने की वजह से कानूनी कार्रवाई नहीं हो पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola