रोटरी भवन में हुआ कवि सम्मेलन, बांधा समा

रोटरी इंटरनेशनल के 121 वर्ष और रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के 67 वर्ष पूरे होने पर रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. पानी टंकी रोड स्थित रोटरी भवन में आयोजित सम्मेलन में सबसे पहले सभी रोटेरियन ने केक काटकर स्थापना दिवस की बधाई दी.
कोडरमा. रोटरी इंटरनेशनल के 121 वर्ष और रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के 67 वर्ष पूरे होने पर रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. पानी टंकी रोड स्थित रोटरी भवन में आयोजित सम्मेलन में सबसे पहले सभी रोटेरियन ने केक काटकर स्थापना दिवस की बधाई दी. क्लब के अध्यक्ष संतोष सिन्हा के स्वागत भाषण के बाद रोटेरियन अजय अग्रवाल, सुरेश जैन व अमित कुमार ने रोटरी के कार्यों और उपलब्धि को सामने रखा. पदाधिकारियों ने बताया कि आज ही के दिन रोटेरियल सुरेश जैन ने रोटरी क्लब कोडरमा में सेवा के 50 वर्ष पूरे किये हैं. अध्यक्ष ने उन्हें शाल, बुके व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. सुरेश जैन ने अपने 50 वर्षों के सफर को याद किया. इसके बाद कभी सम्मेलन की शुरुआत हुई. सम्मेलन में उमा राज फाऊंडेशन के रवि कुमार गुप्ता और उनके साथ आये वाराणसी के प्रशांत बजरंगी, रांची के रंजन कुमार बर्णवाल, नवादा बिहार की अनमोल कुमारी, गया जी बिहार के कुमार आर्यन ने सभी का मंच पर स्वागत किया. सभी कवियों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांधा. सम्मेलन में पहुंचे कवियों के साथ ही शहर की कवियत्री काशवी वैभव को भी सम्मानित किया गया. मौके पर रोटरी क्लब के सदस्यों के अलावा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम के परियोजना निदेशक नवीन आर्या थे. इससे पहले क्लब के स्थापना दिवस पर रोटरी आई हॉस्पीटल में झंडोत्तोलन किया गया. इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष संतोष सिन्हा, सचिव संदीप सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार जैन, प्रेसिडेंट इलेक्ट नवीन आर्य, डॉ. संगीता प्रसाद, विपुल बगड़िया, विकास जैन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




