केटीपीएस मार्ग पर जाम से जनता हलकान

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
केटीपीएस मार्ग पर जाम से जनता हलकान

केटीपीएस फोरलेन चौक समेत मार्ग पर लगनेवाली सड़क जाम से राहगीर परेशान है.

विज्ञापन

जयनगर. केटीपीएस फोरलेन चौक समेत मार्ग पर लगनेवाली सड़क जाम से राहगीर परेशान है. इससे दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित हो रही है ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. यह स्थिति पिछले दस दिनों से है. वाहनों की लंबी कतार के कारण कई वाहन चालक सड़क पर वाहन लगाकर आराम करनेचले जाते हैं, जिससे छोटे व दोपहिया वाहन सवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. डीवीसी के अधिकारी व पदाधिकारियों भी जाम से हलकान रहते हैं. बताया जाता है कि एश की वजन के लिए बनाया गया कांटा घर पर बिलंब होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है. केटीपीएस के विस्थापित प्रभावित परिवार के लोगों और फोरलेन चौक के दुकानदारों ने जाम से निजात दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola