30 जुलाई तक पार्टी सदस्यों का नवीकरण पूरा करने का निर्णय

Author Rajesh|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
30 जुलाई तक पार्टी सदस्यों का नवीकरण पूरा करने का निर्णय

बैठक में माले नेता. | Prabhat Khabar Network

भाकपा माले की बैठक में 30 जुलाई तक पार्टी सदस्यों का नवीनीकरण पूरा करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जन आंदोलन तेज करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

जयनगर : भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक मधवाटांड गांव में कॉ चांद अख्तर के आवास पर प्रखंड सचिव मुन्ना यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह गहलावत, बिहार राज्य एक्टू राज्य महासचिव आर एन ठाकुर, चतरा जिला कमेटी सदस्य सानू भारती के निधन पर 2 मिनट मौन रखकर की गयी. बैठक में पिछले कार्यक्रमों का समीक्षा रिपोर्ट पेश किया गया.

30 जुलाई तक पार्टी सदस्यों का नवीनीकरण पूरा कर लेने का निर्णय लिया गया. नए सदस्यों का सदस्यता अभियान, किसान महासभा, झामस का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. 18 जुलाई को किसान महासभा का जिला स्तरीय बैठक झुमरी तिलैया में 11 बजे से किया जाएगा. बैठक में धनवार के पूर्व विधायक किसान महासभा के राज्य सचिव राजकुमार यादव उपस्थित रहेंगे.

18 जुलाई के बाद ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया. जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम ने कहा जब लाल झंडा मजबूत होगा तब शोषितों, पीड़ितों को न्याय मिलेगा, देशभर में आज अन्याय और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हमारी पार्टी का उदय संघर्ष से हुआ है.

प्रखंड सचिव ने कहा कि जन आंदोलन के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम लगाने की जरूरत है. मौके पर किसान महासभा के जिला सचिव अशोक यादव, शंभू नाथ वर्मा, राजेंद्र यादव, विजय ठाकुर, खरियोडीह पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव, मशरूल अंसारी, शारदा देवी, जागेश्वर साव, रामचंद्र साव, जयनगर पूर्वी जोन लोकल कमेटी सचिव चांद अख्तर, असगर अंसारी, हकीम खान सहित कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola