कोडरमा के लख्खीबागी में 97 लाख की लागत से बनेगा पार्क, हुआ शिलान्यास, ये चीजें लोगों को करेंगी आकर्षित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2021 1:53 PM

विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सटे लख्खीबागी में भी जल्द पार्क की सुविधा उपलब्ध होगी. सोमवार को जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने 97 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

कोडरमा : जिला मुख्यालय से सटे लख्खीबागी में भी जल्द पार्क की सुविधा उपलब्ध होगी. सोमवार को जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने 97 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया. जिला परिषद डाक बंगला की भूमि के एक बड़े भाग में इस पार्क का निर्माण कराया जाना है. पार्क में वाटर फाउंटेन के साथ झूला की भी व्यवस्था रहेगी.

शालिनी गुप्ता ने बताया कि 15वें वित्त आयोग मद की राशि से इस पार्क का निर्माण कराया जा रहा है. जल्द ही इस जगह पर मार्केट कांप्लेक्स का भी निर्माण कराया जायेगा. पार्क और मार्केट के बनने से लोगों को सुविधाएं मिलेंगी, तो वहीं कई लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा. मौके पर डीडीसी लोकेश मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना, डीपीआरओ पारस यादव, जिला अभियंता रामजी प्रसाद, संजीव समीर, सुशील अग्रवाल, अजीत वर्णवाल, सुंदर सोनी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola