जयनगर में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
जयनगर में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन

उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार प्रखंड के बेको, नईटांड़, पिपचो तथा रूपयाडीह में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जयनगर. उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार प्रखंड के बेको, नईटांड़, पिपचो तथा रूपयाडीह में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया. निरीक्षण उप विकास आयुक्त रवि जैन व डीटीओ विजय कुमार सोनी ने किया. इस दौरान डीडीसी रवि जैन, डीटीओ व बीडीओ गौतम कुमार ने विभिन्न पंचायतोंं का दौरा कर परिसंपतियों का वितरण किया. शिविर में लोगों को लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जनवितरण प्रणाली, शिक्षा विभाग, बाल विकास, चिकित्सा, पशुधन, मनरेगा, आवास आदि योजनाओं का स्टॉल लगाकर उन्हें लाभान्वित किया गया. इस दौरान जॉब कार्ड का वितरण किया गया. अबुआ आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कराया गया. पीडीएस के तहत राशन कार्ड, धोती साडी आदि का वितरण किया गया. वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा सावित्री बाई फूले योजना के तहत गोद भराई का रस्म हुआ. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन, मलेरिया आदि की जांच कर दवा का वितरण किया गया. मौके पर मुखिया रूपाली कुमारी, रामेश्वर प्रसाद यादव, गणपत यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola