ePaper

कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन

Updated at : 27 Feb 2026 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन

कृषि विज्ञान केन्द्र जयनगर कोडरमा में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा जिला स्तरीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

विज्ञापन

आत्म निर्भरता के लिए वैज्ञानिक पद्धति अपनायें : उपायुक्त जयनगर. कृषि विज्ञान केन्द्र जयनगर कोडरमा में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा जिला स्तरीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त ऋतुराज व जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश स्वाशी ने किया. मौके पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि कृषि मेला किसानों के लिए नई तकनीक उन्नत बीज आधुनिक कृषि यंत्र तथा पशुपालन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का बेहतर मंच है, कृषक व पशुपालक इसका लाभ उठायें. उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से खेती पर उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं, वैज्ञानिक पद्धति अपनायें और उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनें. वहीं जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि किसानों की प्रगति से राज्य की तरक्की होगी. किसान वैज्ञानिक तकनीक अपनाएं और खेती की उत्पादकता में मिसाल कायम करें, जिन किसानों ने उद्यान प्रदर्शनी लगाई है वह सराहनीय है उपस्थित लोगों को भी इसे सीखने की जरूरत है. कई स्टॉल लगाये गये कृषि मेला में कृषि यंत्र जैविक खेती फल फूल सब्जियों की उन्नत किस्म के स्टाल लगाये गये थे. स्टॉल का निरीक्षण उपायुक्त ऋतुराज, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, प्रमुख अंजू देवी, बीडीओ गौतम कुमार, सीओ सारांश जैन, जिप सदस्य प्रतिनिधि देवनारायण यादव तथा कृषि विज्ञान केंद्र की डॉक्टर चंचिला कुमारी, विनय कुमार, नूपुर चौधरी, रुपेश रंजन, मनीष कुमार आदि ने निरीक्षण किया. मौके पर सफल किसान को पुरस्कृत किया गया. मौके पर बैजनाथ राय, भुनेश्वर यादव, सरयू सिंह, बाबूलाल प्रसाद, पूजा कुमारी, राजकुमार, विनोद यादव, शैलेंद्र कुमार, अजीत कुमार, सनोज कुमार, प्रेम कुमार, रामपाल, इस्माइल अंसारी, प्रकाश यादव, मो. सरस्वती, नीता देवी, अंजू देवी, संगीता देवी, धनेश्वर चौधरी, अशोक कुमार यादव, सहदेव यादव, अफसर आलम, रामाशंकर यादव, अजय साव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola