ePaper

भाजपा मंडल अध्यक्षों के चयन का विरोध, नये सिर से चुनाव की मांग

Updated at : 28 Dec 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्षों के चयन का विरोध, नये सिर से चुनाव की मांग

कहा गया कि बिना रायशुमारी के जिले से ही मंडल अध्यक्षों का नियुक्त किया जाना हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय और नियम विरुद्ध है

विज्ञापन

सतगावां. भाजपा मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व सांसद प्रतिनिधि बिनोद यादव के तमोलिया गोदाम में हुई. जिसमें जिलाध्यक्ष और कोडरमा के भाजपा पदाधिकारियों द्वारा नियुक्त किये गये दोनों मंडल अध्यक्षों का विरोध किया गया. कहा गया कि बिना रायशुमारी के जिले से ही मंडल अध्यक्षों का नियुक्त किया जाना हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय और नियम विरुद्ध है. सभी कार्यकर्ता अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं. सतगावां मंडल को दो भागों में बांटने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह गलत तरीके से किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष है. वहीं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का नियम है, इसका सतगावां मंडल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा ही पालन नहीं किया गया है. मनोज भगत ने कहा कि मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति असंवैधानिक तरीके से की गयी है. जो लोग कोडरमा के भाजपा पदाधिकारियों के करीबी हैं, उन्हें मनमाना ढंग से कोडरमा बुला कर मंडल अध्यक्ष का लेटर दे दिया जाता है. विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव ने कहा कि अध्यक्ष पद की नियुक्ति के बारे में किसी भी कार्यकर्ता को कोई खबर नहीं थी. कार्यकर्ताओं से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के कार्यक्रम का बहिष्कार करने का आह्वान किया और नये सिरे से मंडल अध्यक्ष का चुनाव करने की मांग की. मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष राम बच्चन यादव, बबलू सिंह, कंचन देवी, शिवराज सिंह, ब्यास यादव, रितुराज यादव, मनोज यादव, प्रदीप यादव, राहुल कुमार, सकलदेव यादव, नरेश राय, खेवली राय, बिपुल मोदी, भगीरथ विश्वकर्मा, सचिन राणा, प्रह्लाद प्रजापति, गुलशन यादव आदि मौजूद थे. बैठक के उपरांत पीएम मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम को सुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola