ePaper

विस्थापित प्रभावित मोर्चा ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

Updated at : 27 Feb 2026 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
विस्थापित प्रभावित मोर्चा ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

विस्थापित प्रभावित मोर्चा के बैनर तले केटीपीएस विस्थापितों की बैठक फोरलेन स्थित अमित होटल में हुई. अध्यक्षता मनोहर मोदी ने की

विज्ञापन

जयनगर. विस्थापित प्रभावित मोर्चा के बैनर तले केटीपीएस विस्थापितों की बैठक फोरलेन स्थित अमित होटल में हुई. अध्यक्षता मनोहर मोदी ने की. बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश यादव ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन विस्थापितों की अनदेखी कर रही है. स्थानीय संवेदकों के साथ मनमानी की जा रही है. विस्थापितों, प्रभावितों को हक व अधिकार नहीं दिया जा रहा है. हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. युवा नेता उमेश यादव ने कहा कि स्थानीय लोगों की उपेक्षा की जा रही है, बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है. निर्माण सामग्री आपूर्ति का कार्य भी बाहरी लोगों को दिया गया है. स्थानीय लोग उपेक्षित हैं. प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करना होगा. बैठक को अरुण यादव, श्यामदेव यादव, मनोज सिंह, अवित सिंह, रामदेव मोदी, ललित शर्मा, सुभाष यादव, मनोज साव, मंटू यादव, सुखदेव यादव, पप्पु यादव, संजय साव, विक्की राणा, प्रेमचंद साव, राजू साव ने भी संबोधित किया. निर्णय लिया गया कि 27 की शाम फोरलेन चौक पर मोर्चा की बैठक होगी. जबकि 28 फरवरी को फोरलेन चौक से प्लांट के गेट नंबर एक तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा. मौके पर अजय शर्मा, राजेंद्र यादव, राजेश यादव, रंजीत यादव, किशोर यादव, राजेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, प्रेम यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola