ePaper

आंधी-बारिश में ही गिर गया ओपन जिम

Updated at : 28 May 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
आंधी-बारिश में ही गिर गया ओपन जिम

चंदवारा प्रखंड की पश्चिमी पंचायत में हुए कार्य की खुली पोल

विज्ञापन

: चंदवारा प्रखंड की पश्चिमी पंचायत में हुए कार्य की खुली पोल चंदवारा. युवाओं व बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के उद्देश्य से पंचायती राज्य क्षेत्र में ओपन जिम का निर्माण पंचायत स्तर से कराया गया है. इसी उद्देश्य के साथ चंदवारा पश्चिमी पंचायत के नगरदाहा नदी के समीप खाली मैदान में राज रंजन इंटरप्राइजेज द्वारा दो लाख 49 हजार की राशि से ओपन जिम का सामान लगाया गया़ इस योजना के पूर्ण हुए तीन महीने भी नहीं हुए हैं और आंधी के साथ हुई बारिश में निर्माण एजेंसी की अनिमियतता की पोल खुल गयी है. ओपन जिम का सामान खास कर स्लाइडर गिर गया़ गनीमत थी कि इस दौरान वहां बच्चे मौजूद नहीं थे, वरना कोई अप्रिय घटना घट सकती थी़ व्यायाम के अन्य उपकरणों की दुर्दशा भी ऐसी ही है़ युवा और बच्चे इसका लुत्फ उठाने से डर रहे हैं. बताया जाता है कि इसी एजेंसी ने प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में ओपन जिम लगाया है़ स्थानीय युवाओं ने बताया कि ओपन जिम के निर्माण के दौरान गुणवत्तापूर्ण काम नहीं किया गया़ इधर, बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने बताया कि कई जगहों से अनियमितता की शिकायत मिली है़ कई जगहों पर स्थानीय मुखिया पर दबाव बना कर पूर्ण भुगतान करा लिया गया है, लेकिन प्रखंड स्तर से जो काम दिया गया है, उसका भुगतान रोका गया है़ एजेंसी द्वारा गुणवत्तापूर्ण काम करने के बाद पंचायत स्तर से लिखित अनापत्ति मिलने के उपरांत ही लंबित राशि का भुगतान किया जायेगा़ साथ ही गुणवत्ता विहीन योजनाओं का सुदृढ़ करने का निश्चित समय दिया जायेगा, नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola